हिंदुत्व रक्षा की शपथ के साथ राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया।

 

इटारसी: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का स्थापना दिवस प्रदेश कार्यालय पुरानी इटारसी में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भारत माता की फ़ोटो पर माल्यार्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक डॉ प्रताप सिंह वर्मा द्वारा हिंदूत्व रक्षा के लिए सभी सदस्यों पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई जिसमें अपनी धर्म रक्षा को पूर्ण निष्ठा से समाज सेवा के लिए करने का आह्वान किया। इस दौरान संभाग अध्यक्ष पं मनोहर तिवारी ने हिंदुत्व रक्षा के लिए जन जागरण कर जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कहा। जिला अध्यक्ष पं सुजीत तिवारी ने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की आगामी भूमिका के बारे में सभी को अवगत कराया। इटारसी नगर अध्यक्ष सागर मालवीय ने आगामी 28 नवंबर को होने वाली संगठन की मीटिंग में संगठन विस्तार के लिए अवगत कराया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ संदीप मालवीय ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से संगठन की

 

उपलब्धियां बताने को कहा। इस अवसर पर सभा में उपस्थिति मातृ शक्तियों का सम्मान महिला मोर्चा जिला संगठन मंत्री अंकिता चौधरी, जिला महामंत्री सरिता पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी देवेंद्र कुमार चौरे, नगर कार्यकारिणी सदस्य योगेश कहार, जतिन बैरागी, हरीश कुल्हारे, कंचना खंडारे, सरिता सोनोने, उपासना सारवान, अंजलि चौरे, सपना हनोतिया डॉली सारवान के साथ अनेक सदस्यों की उपस्थिति रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.