*कौशल विकास यात्रा का इटारसी में आगमन हुआ: युवाओं को मिला AI का गुरुमंत्र, रानी अवंती स्कूल में बांटे मेडल और सर्टिफिकेट*
आशीष उघड़े इटारसी : इटारसी शहर में 31 अक्टूबर 2026 को कौशल विकास यात्रा का भव्य आगमन हुआ। इस यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत द्वारा आजाद चोक से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आज के आधुनिक युग में युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की महत्ता पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि सत्यम सिंह वघेलवाल ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को AI की सही जानकारी होना और इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने आईसेक्ट (AISECT) की पूरी टीम को इस प्रकार की ज्ञानवर्धक कौशल विकास यात्रा को इटारसी में लाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समाजसेवी पं मनोहर तिवारी ने यात्रा के रथ का विधिवत पूजन कर स्वागत किया।
*रानी अवंती स्कूल में ‘AI कौशल मंथन शिविर’ और सम्मान समारोह आयोजित हुआ*
शुभारंभ के उपरांत कौशल विकास यात्रा का रथ रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचा, जहाँ ‘AI कौशल मंथन शिविर’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट वितरित कर सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्राचार्य डॉ. प्रताप सिंह वर्मा ने AI के तकनीकी और व्यावहारिक पक्षों पर अपने महत्वपूर्ण तर्क साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आईसेक्ट यूनिवर्सिटी (AISECT University) का आभार व्यक्त किया और अनुरोध किया कि इस तरह के मार्गदर्शक और कौशल-आधारित कार्यक्रम भविष्य में भी उनके स्कूल में निरंतर आयोजित किए जाते रहें। ए आई क्वीज के परिणाम में प्रथम अभिलाषा यादव, द्वितीय नैंसी ठाकुर तृतीय पुरस्कार अंशिका यादव एवं लकी वर्मा को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार ऐ आई पोस्टर परिणाम में प्रथम दक्ष पथरोल, द्वितीय अंशिका लोवंशी, तृतीय पुरस्कार यामिनी पथरोट को मिला। इन्नोवेशन एंड आइडिया कॉन्टेस्ट में प्रथम पुरस्कार अभिनव प्रधान को द्वितीय तरुण बिल्लोरे को तृतीय शेख अदा को प्राप्त हुआ इन्हें प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन कार्तिक कुशवाहा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कौशल विकास यात्रा को सफल बनाने में आईसेक्ट की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
• पंकज अजरिया (डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, भोपाल)
• सचिन सराठे (रिजनल मैनेजर)
• विनोद सेन (बिजनेस डेवलपमेंट)
• ऋतिक शुक्ला (PMKK सेंटर मैनेजर)
• पवन पटेल जी (आईसेक्ट शाखा प्रबंधक एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजर)
* देवेंद्र कुमार चौरे, संस्था समन्वयक