आठनेर में 5 करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन 

 

 

क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे भूमि पूजन l

 

जिला बैतूल (आठनेर )। नगर परिषद आठनेर के निकाय क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से 5 करोड़ 15 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा किया जायेगा।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम दिन 12 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 2:00 बजे अंबा मैरिज लॉन, आठनेर में आयोजित किया जायेगा।

 

नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर परिषद आठनेर को निरंतर विकास की गति मिल रही है। नगर के विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाई जा रही है।

 

नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि 5 करोड़ 15 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्य नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा इन कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

उन्होंने निकाय क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों से 12 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे अंबा मैरिज लॉन पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने तथा विकास के इस महत्वपूर्ण अवसर के सहभागी बनने की अपील की है।

 

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधिगण, एल्डरमैनगण, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहेंगे।

 

नगर परिषद आठनेर द्वारा नगर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 5 करोड़ 15 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के प्रारंभ होने से नगर में अधोसंरचना एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.