पेरेंट्स मीटिंग में बच्चों ने बताई स्कूल की खूबियां
सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज गुरुवार 6 अगस्त को पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में प्राचार्य विवेक तिवारी ने स्कूल में संचालित गतिविधियों के बारे में बताया उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को प्रतिदिन एक घंटा दें बच्चों के साथ एक घंटा बैठकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी लें की बच्चों को स्कूल में क्या बताया गया उनका कोर्स कंप्लीट है या नहीं बच्चे को स्कूल में कोई दिक्कत है या बच्चा किसी दिन स्कूल नहीं आया तो क्यों नहीं गया इसके बारे में बच्चों से प्रतिदिन बात करें ।
स्कूल में संचालित गतिविधियों को लेकर उन्होंने पालकों के विचार जाने और उनकी सहमति के आधार पर फैसले लिए । मोबाइल के कारण बच्चों पर पढ़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर भी पेरेंट्स मीटिंग में चर्चा की गई। श्री तिवारी ने पालकों से आग्रह किया कि बच्चों को मोबाइल से जितनी दूरी बनाकर रखेंगे उतना ही उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए बेहतर होगा । इस अवसर पर पालकों को भी अवसर दिया गया की मंच से अपनी बात रखें ।
पालकों ने अपनी अपना उद्बोधन में स्कूल के प्राचार्य विवेक तिवारी और शिक्षक शिक्षिकाओं के बेहतरीन व्यवहार और कार्य कुशलता को लेकर तारीफ़ की । स्कूल के छात्र छात्राओं ने मंच से अपने उद्बोधन में स्कूल द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया और पालकों को स्कूल का भ्रमण कराया पुस्तकालय लैब कंप्यूटर लैब का छात्र-छात्राओं द्वारा पालकों को भ्रमण कराया गया।