गुरु पूर्णिमा पर भोलेनाथ मंदिर में हुई , समरसता संकल्प अभियान का हुआ आयोजन

​घोड़ाडोंगरी (बैतूल)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के तहत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर घोड़ाडोंगरी मंडल में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
​इस कड़ी में घोड़ाडोंगरी स्थित प्रसिद्ध भोलेनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज में समरसता, बंधुत्व और गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

​इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक उइके, आभाष मिश्रा, दीपक धोटे, नितेश भुजवरे,पंकज नागवंशी,शिवराज पाटिल और चंदन हनोते सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आरती के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नेताओं ने गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.