सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी पहुँचे अति.पुलिस अधीक्षक बैतूल-
छात्रों के साथ नशे से दूरी, है जरूरी अभियान में सहभागिता की
(सांदीपनि में संचालित विभिन्न गतिविधियों को देखकर सराहना व्यक्त की वही अपना ब्लड टेस्ट भी कराया)
सांदीपनि विद्यालय में एनसीसी छात्राओं के साथ किया वृक्षारोपण
घोड़ाडोंगरी । मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान नशे से दूरी है, जरूरी के अंतर्गत शनिवार दोपहर सांदीपनि विद्यालय पहुंचे अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ख़ारमासे ,एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम ,एएसआई आशीष कुमरे का एनसीसी,रेडक्राॅस की छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट कर अभिनंदन किया ।
प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा अति.
पुलिस अधीक्षक को नशा मुक्त अभियान की गतिविधियों एवं घर घर जन जागरूकता संदेश आदि जानकारियों से अवगत कराया । वही विद्यालय के विभिन्न कक्षों में संचालित पुस्तकालय,आईसीटी लैब,गणित लैब भौतिक,जीवविज्ञान और रसायन शास्त्र लैब सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रम अंतर्गत ब्यूटी वेलनेस,सिलाई कढ़ाई सेंटर देख प्रसन्नता व्यक्त की । सांदीपनि विद्यालय में बालसभा में सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत उपस्थित अतिथियों के समक्ष – नशा व्यक्ति ,परिवार और समाज को धीमा जहर बताकर व्यक्ति को कैसे खोखला कर मार देता है नाटक मंचन,गीत के माध्यम से समाज को जन जागरूकता का संदेश दिया । एसडीओपी सुश्री प्रियंका करचाम ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम बताए वही नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों का सहारा बनना और उन्हें सही मार्गदर्शन दिखाना भी आवश्यक बताया ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं।इस गंभीर स्थिति में पुलिस महा निदेशक महोदय के निर्देशन में पूरे मध्य प्रदेश में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है जरूरी विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है यह अभियान बैतूल जिले में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है उन्होंने कहा नशे की लत व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को तो प्रभावित करता ही है साथ ही समाज पर बोझ बन जाता है । युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक रहने दूसरों को भी प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया । उन्होंने ऑपरेशन अभिमन्यु, साइबर फ्रॉड और ट्रैफिक नियमों पर भी छात्रों को संबोधित
कर जानकारी से अवगत कराया । प्राचार्य विवेक तिवारी ने अपने उद्बोधन में नशे के खिलाफ जन जागरण के लिए पुलिस विभाग बैतूल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के मनोबल को मजबूत करते हैं और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करते हैं । कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं सुश्री प्रियंका करचाम द्वारा विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं को पुलिस विभाग द्वारा धन्यवाद भी ज्ञापित किया ।



