*विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने सुनी ‘मन की बात’*

 

*बैतूल।* पाढर मंडल के ग्राम सिल्लौट में रविवार को श्री इंद्रपाल उईके के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का श्रवण किया।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी चैन सिंह परते, बूथ अध्यक्ष गोपाल वट्टी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रवण के उपरांत घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने सभी से आत्मीय भेंट कर कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने विधायक उईके को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक उईके ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

विधायक उईके ने कहा कि “जनसेवा ही हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेकर हम अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.