राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा ग्रीष्मकालीन निशुल्क क्रिकेट शिविर में प्रशिक्षण

राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा ग्रीष्मकालीन निशुल्क क्रिकेट शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अब जूनियर बच्चों में मैच का दौर प्रारंभ कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को पांच टीमों में विभाजित किया गया है जिनकी आपस में मैच चल रहे हैं इस आपसी क्रिकेट मैच श्रृंखला में मैच का रोमांच इतना बढ़ गया है कि

बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी इसका असर मैदान पर दिख रहा है शायद किसी भी निशुल्क क्रिकेट शिविर में इस प्रकार की खेल गतिविधियों को लेकर उत्साह के साथ-साथ मनोरंजन और प्रशिक्षण दोनों ही हो रहे हैं इस प्रशिक्षण शिविर के संयोजक और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोच चेतन राजपूत का कहना है

कि इस बार इस निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है रेलवे इंस्टिट्यूट बारह बंगला में चल रहे इस निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर मैं बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों जैसे एसडीम महोदय एवं एसडीओपी महोदय ने आकर संयोजक और छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रशिक्षण की तारीफ की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.