*यूथ क्रिकेट क्लब ने जीती नर्मदा ट्रॉफी*

 

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित नर्मदा ट्राफी इंटर क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम और डी सी ए बैतूल के मध्य खेला गया जिसमें यूथ क्रिकेट क्लब ने 205 रनों से डी सी ए बैतूल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 क्लब टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें फाइनल मुकाबला यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम और डी सी ए बैतूल के मध्य खेला गया।यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर के खेल में 4 विकेट खोकर 375 रनों का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित की।यूथ क्लब की ओर से सिद्धार्थ भार्गव ने शानदार 159 रन और सौरव वर्मा ने 136 रनों की शतकीय पारी खेली।दोनों शतकवीर बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 289 रनों की साझेदारी हुई।बैतूल के गेंदबाज तुषार,साहिल,आदित्य और गुलशन को 1-1 विकेट हासिल हुआ। 376 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डी सी ए बैतूल की टीम 35,3 ओवर में महज 170 रनों पर ऑल आउट हो गई।

जिसमें सर्वाधिक 41 रन हिमांशु चढ़ोकार और हेमंत नंदा ने 38 रनों का योगदान दिया। यूथ क्लब के गेंदबाज सौरव,मार्तंड और प्रवीण ने 2-2 विकेट और अथर्व,मोरिस एवं नीरज ने 1-1 विकेट लिया जबकि 1 विकेट रन आउट के रूप में प्राप्त हुआ। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए सिद्धार्थ भार्गव को मेन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार ने अपने उद्बोधन में इस वर्ष के टीमों के परफॉर्मेंस पर खुशी जाहिर की और कहा कि सभी खिलडियों को अपने अपने परफॉर्मेंस को ध्यान में रख कर उच्च स्तर पर ले जाना चाहिए एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एम पी सी ए मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री अनुराग मिश्रा ने अपने उद्बोधन में पूरे वर्ष में खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस एवं क्रिकेट की तकनीकियों पर अपने विचार प्रकट किए ।

 

विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी गई एवं प्रतियोगिता में खेले गए प्रत्येक मैच के मेन ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कृत किया एवं

सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार, एम पी सी ए मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री अनुराग मिश्रा ,जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष श्री राजेश चौरे, सचिव श्री मनोहर बिल्थरिया, कुलभूषण मिश्रा जी,चेतन राजपूत,शफीक खान सहित अभिभावक गण एवं ग्राउंड स्टाफ मौजूद थे।मैच में अंपायर आदित्य राजपूत और गजेंद्र सालोकी एवं स्कोरर नितेश राजपूत रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.