*नर्मदा ट्रॉफी यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला*

 

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नर्मदा ट्राफी इंटर क्लब टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन हरदा के मध्य खेला गया जिसमें नर्मदापुरम ने हरदा को पहली पारी में 146 रनों की बढ़त के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।जानकारी देते हुए नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप

तोमर ने बताया कि यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ भार्गव के शतक 104 रन,प्रवीण यादव के 89 रन, मार्तण्ड प्रताप सिंह के 66 रन और सौरव वर्मा के 62 रनों की मदद से दिन के 51वे ओवर में 6 विकेट पर 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित की।हरदा की ओर से अक्षत सोलंकी और ऋषभ राठौर ने 2-2 विकेट एवं अनिमेष हथेल और गौतम कौशल ने 1-1 विकेट हासिल किया। डी सी ए हरदा की टीम अक्षत सोलंकी के शतकीय पारी 105 रन के बावजूद 70 ओवर में 228 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यूथ क्लब के लिए सौरव वर्मा ने सर्वाधिक 4

विकेट,प्रियव्रत पटेल 2 विकेट, मोरिस,प्रवीण यादव,अथर्व दुबे और मार्तंड सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए।यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम ने मुकाबले को अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यूथ क्रिकेट क्लब का फाइनल में डी सी ए बैतूल से खिताबी जंग होगी।मैच में अंपायर आदित्य राजपूत और हरीश हनोतिया एवं स्कोरर गजेंद्र सालोकी रहे।मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री अनुराग मिश्रा सर,मनोहर बिल्थरिया,नितेश राजपूत, चेतन राजपूत सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.