*नर्मदा ट्रॉफी दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब ने बनाए 374 रन*

 

नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नर्मदा ट्राफी इंटर क्लब टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन हरदा के मध्य खेला जा रहा है जानकारी में नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ भार्गव के शतक 104 रन,प्रवीण यादव के 89 रन, मार्तण्ड प्रताप सिंह के 66 रन और सौरव वर्मा के 62 रनों की मदद से दिन के 51वे ओवर में 6 विकेट पर 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित की।हरदा की ओर से अक्षत सोलंकी और ऋषभ राठौर ने 2-2 विकेट एवं अनिमेष हथेल और गौतम कौशल ने 1-1 विकेट हासिल किया। डी सी ए हरदा की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 37वे ओवर में 130 रनों पर 6 विकेट गंवा चुकी है अक्षत सोलंकी 45 रन और ऋषभ राठौर 32 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद है यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम को मैच अपने नाम करने के लिए 5 विकेट लेने होंगे वहीं हरदा को 245 रनों की दरकार है मैच में अंपायर आदित्य राजपूत और हरीश हनोतिया एवं स्कोरर गजेंद्र सालोकी रहे।मैच के दौरान

एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री अनुराग मिश्रा सर का मार्गदर्शन यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम को मिला। नर्मदा ट्रॉफी इंटर क्लब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बैतूल और गौर क्रिकेट अकादेमी के मध्य हुआ था जिसमें बैतूल ने आसान जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जो इस मुकाबले के विजेता के साथ एम पी सी ए ग्राउंड नर्मदापुरम में खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.