इटारसी । जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय सुमित बेस् स्मृति लेदर बॉलक्रिकेट प्रतियोगिता जो की रेलवे इंस्टिट्यूट 12 बांग्ला में विगत 15 दिनों से चल रही थी, के फाइनल मुकाबला गौर क्रिकेट अकादमी नर्मदा पुरम वर्सिज राजेंद्र क्रिकेट क्लब अकैडमी पुरानी इटारसी के मध्य खेला गया जिसमें राजेंद्र क्रिकेट क्लब एकेडमी तीन रनों से विजय रहा टॉस जीतकर राजेंद्र क्रिकेट क्लब अकादमी ने 174 रनों का लक्ष्य गौर क्रिकेट अकादमी नर्मदा पुरम के समक्ष रखा जिसमें सर्वाधिक 59 रन आरव कुरैशी एवं 46 रन दिव्यांश गालर ने बनाएं वही रनों का पीछा करने उतरी गौर क्रिकेट अकादमी नर्मदा पुरम 170 रनों पर ऑल आउट हो गई गौर क्रिकेट अकादमी
नर्मदा पुरम की ओर से ईशान ने सर्वाधिक 31 रन एवं राजेंद्र क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट आर्यन चौरे3 और आरव कुरैशी 2ने विकेट लिए फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदा पुरम क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कुलभूषण मिश्रा चयन करता श्री सुमित परदेसी वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी अमित परदेसी एवं प्रतियोगिता आयोजक चेतन राजपूत गोपाल राजपूत दीपक श्रीवास दीपक गालर उपस्थित रहे