नर्मदापुरम जिले की क्रिकेट अंडर-22 (बालक वर्ग) की चयन प्रक्रिया दिनांक 31 मार्च को होगी

 

जिला नर्मदापुरम। जिला क्रिकेट संघ नर्मदापुरम के तत्वाधान में अंडर-22 बालक वर्ग टीम की चयन प्रक्रिया हेतु ट्रायल दिनाँक 31 मार्च को सुबह 8.30 बजे एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित की गई है, जिसमें नर्मदापुरम जिला नर्मदापुरम,इटारसी,

सिवनीमालवा,बबाई,सोहागपुर,पिपरिया एवं बनखेड़ी सहित समस्त नर्मदापुरम जिले के प्रतिभागी अपनी उपस्थिति प्रदान कर सकते हैं नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिल्थरिया ने बताया कि जिस खिलाड़ी का जन्म 01.09.2003 को या उसके बाद हुआ है वे खिलाड़ी ही अंडर-22 ट्रायल के लिए पात्र होंगे। ट्रायल हेतु पंजीयन प्रक्रिया के तहत सभी खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र डिजिटल,आधार कार्ड एवं विगत तीन वर्ष की मार्कशीट लाना अनिवार्य है।