जिला क्रिकेट बैतूल की ओर से अंडर- 22 बॉयज क्रिकेट टीम का चयन 31 मार्च 2026 मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में दोपहर 3:30 बजे से

 

आशीष उघड़े जिला बैतूल। जिले की क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है । बैतूल जिला क्रिकेट संघ द्वारा संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु 22 वर्षीय खिलाड़ियों की टीम चयनित किया जाना है।बैतूल जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि जिस

खिलाड़ी का जन्म 01.09.2003 को या उसके बाद हुआ हो वे खिलाड़ी अंडर 22 के ट्रायल के लिए पात्र होंगे । अंडर 22 बॉयज क्रिकेट ट्रायल दिनांक 31 मार्च 2026 को दोपहर 3:30 बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल पर होगी। सभी खिलाड़ीयों को अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। बैतूल जिले के बैतूल , मुलताई ,भैसदेही , आमला , घोड़ाडोंगरी तहसील एवं सारनी एवं ग्राम के सभी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।और अधिक

जानकारी के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोच मोइज़ मंसूरी से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में शाम 4:00 से शाम 7:00 बजे तक मिले । जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नितिन देशमुख ने बताया कि जो खिलाड़ी सेलेक्ट होंगे उन्हें नर्मदापुरम आदेशानुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।