*दूसरे टी-20 मुकाबले में बैतूल ने हरदा को 6 विकेट से हराया*

*मैच के दौरान एमपीसीए सेक्रेटरी श्री सुधीर असनानी पहुंचे मैदान पर*
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित सीनियर मेंस जिला स्तरीय टी-20 प्रतियोगिता नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर खेली जा रही है।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा मुकाबला बैतूल और हरदा के मध्य एमपीसीए ग्राउंड पर खेला गया जिसमें बैतूल ने हरदा को 15वे ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर 6 विकेट से हरा दिया। हरदा जिला ने टॉस

जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरदा की ओर से आयुष ठाकुर के 33 रन और चंदन संगोले के 31 रनों की मदद से 155 रनों का लक्ष्य बैतूल के सामने रखा था।बैतूल टीम की ओर से आर्यन देशमुख और नवीन नागले ने 3-3 विकेट एवं पार्थिव को 2 विकेट और यशवीर एवं आयुष मानकर को 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैतूल की टीम ने आर्यन देशमुख के धुंआधार 63 रन और आदर्श दुबे के 50 रनों की मदद से 15 वे ओवर में मैच जीत लिया।ऑल राउंड प्रदर्शन करने पर आर्यन देशमुख को मेन ऑफ द मैच चुना गया है।इस दौरान एमपीसीए इंदौर से मानसेवी सचिव श्री सुधीर असनानी, एमपीसीए कोषाध्यक्ष श्री संजीव दुआ, एमपीसीए इन्फ्रास्ट्रक्चर चेयरमैन श्री सुदीप भंडारी एवं एमपीसीए चीफ़ क्यूरेटर श्री मनोहर जामले नर्मदापुरम ग्राउंड पर पहुंचे जहां एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री अनुराग मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष श्री

राजेश चौरे,सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन श्री संजय नाफडे द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अल्प प्रवास पर पहुंचे श्री सुधीर असनानी जी एवं उनकी टीम ने दोनों टीम से परिचय प्राप्त कर नर्मदापुरम के मैदान पर पवेलियन निर्माण स्थल का निरक्षण किया एवं जल्द ही कार्य शुरू करने की बात कही है साथ ही मैदान पर अन्य सुविधाओं को बेहतर करते हुए भव्य रूप देने का आश्वासन दिया है । जो नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट को नए आयाम प्रदान करेंगी। श्री सुधीर असनानी ने कहा है कि नर्मदापुरम संभाग महाराजा यशवंत राव ट्रॉफी जीतकर सिद्ध कर दिया है कि संभाग बहुत बढ़िया कार्य कर रहा है और उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओ हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर जिला क्रिकेट संघ सचिव श्री मनोहर बिल्थरिया,नितेश राजपूत,

शफीक खान,अंपायर सुनील कालोसिया,नीरज गौर, स्कोरर दिनेश वर्मा सहित ग्राउंड स्टाफ और दर्शकगण मौजूद रहे।