*एमपीसीए द्वारा आयोजित महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला*
*एम वाय ट्रॉफी के फाइनल में नर्मदापुरम के यश दुबे ने दोहरा शतक और हिमांशु शिंदे ने शतक लगाया*
आशीष उघड़े जिला नर्मदापुरम। इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में गत वर्ष विजेता टीम नर्मदापुरम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम टीम पहली पारी में महज 174 रन बनाकर आउट हो गई थी जवाब में इंदौर ने पहली पारी में 255 रन बनाकर 81 रनों की बढ़त हासिल की थी। खेल के तीसरे दिन नर्मदापुरम ने दूसरी पारी में 146 रनों पर 3 विकेट से आगे खेलते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 410 रन महज 4 विकेट खोकर बना लिए है तीसरे दिन के खेल में टीम नर्मदा पुरम का मात्र 1 विकेट गिरा राहुल चंद्रौल 33 रन बना कर आउट हुए । पांचवें विकेट के पीछे यश दुबे औरr हिमांशु शिंदे ने 235 रनों की अविजित साझेदारी निरंतर जारी है यश दुबे का नाबाद दोहरा शतक 207 रन और हिमांशु शिंदे की सुझबुझ भरी शतकीय पारी 108 रन नाबाद शामिल हैं दोनों ही बल्लेबाज अभी क्रीज पर हैं। फिलहाल तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम नर्मदापुरम 329 रन आगे है।मैच में अभी दो दिन का खेल शेष है ।
*एमपीसीए प्रबंध समिति के सदस्य अनुराग मिश्रा सर ने टीम के प्रदर्शन की से सहराना करते हुए यश दुबे और हिमांशु शिंदे को बेहतरीन क्रिकेट खेलने पर बधाई प्रेषित की है ।
*यश दुबे और हिमांशु शिंदे की शानदार पारी की बदौलत टीम नर्मदापुरम फाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंचने पर नर्मदापुरम संभाग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं दी है।







