महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी सीनियर डिवीजन अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में निर्णायक मुकाबला नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के मध्य एमपीसीए मैदान नर्मदापुरम में शुरू हुआ।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि चार दिवसीय मैच में उज्जैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और दिन का खेल खत्म होने तक निर्धारित ओवर में 353 रन 6 विकेट गवांकर बना लिए है उज्जैन की ओर से पार्थ साहनी 86 रन,शांतनु रघुवंशी 81 रन,अंकुर चौहान 67 रन और अर्पित पटेल ने 58 रनों की पारी खेली।नर्मदापुरम के गेंदबाज आर्यन देशमुख ने 2
विकेट,विधान दुबे 2 विकेट और रित्विक दीवान ने 2 विकेट हासिल किए हैं उज्जैन संभाग की ओर से शांतनु और पार्थ के बीच चौथे विकेट के लिए 106 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई है। उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम और उज्जैन दोनों ही टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है क्योंकि चौथे दौर से पहले नर्मदापुरम टीम 13 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर है और उज्जैन टीम 11 अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर काबिज है इसलिए यह मैच दोनों टीम के लिए
महत्वपूर्ण है।मैच में नर्मदापुरम संभाग के हरफनमौला खिलाड़ी श्री सागर यादव का असमय दुखद निधन होने पर नर्मदापुरम संभाग एवं उज्जैन संभाग के सभी खिलाड़ियों एवं नर्मदापुरम संभाग के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।







