*बोर्ड परीक्षा के तनाव में संबल बने प्राचार्य विवेक तिवारी, घर-घर जाकर छात्रों का बढ़ा रहे हौसला*

 

घोड़ाडोंगरी। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं के तनाव भरे माहौल में सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य विवेक तिवारी छात्रों के लिए एक मार्गदर्शक और संबल बनकर सामने आए हैं। बोर्ड परीक्षा के पूर्व और परीक्षा के दौरान वह विद्यार्थियों के घर-घर जाकर न केवल उनसे संवाद कर रहे हैं, बल्कि उनके माता-पिता से भी मिलकर उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बना रहे हैं।

*छात्रों के लिए ‘शिक्षक’ ही नहीं, ‘पथप्रदर्शक’ भी*

विद्यालय के हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी की छात्राओं व उनके पालकों में कु. जिया सलीम खान ,कु. प्रगति आशीष बंग ,कुमारी शीतल दिनेश कहार ,कुं. ट्विंकल मनोहर बर्डे ,प्रियांशी दशरथ
उईके ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान प्राचार्य श्री तिवारी हमारे घर आकर न केवल हमारा हौसला बढ़ा रहे हैं, बल्कि परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दे रहे हैं।

*अभिभावकों ने की सराहना*

छात्रों के माता-पिता ने कहा कि “हमने अपने जीवनकाल में ऐसा प्राचार्य नहीं देखा, जो स्वयं बोर्ड परीक्षा के पूर्व,परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के घर जाकर उनकी चिंता को दूर करने का प्रयास करता हो।” उनके इस प्रयास से न केवल बच्चों को आत्मविश्वास मिल रहा है, बल्कि अभिभावकों को भी संतोष हो रहा है कि उनके बच्चे सही मार्गदर्शन में हैं।

*शिक्षा के प्रति समर्पित नेतृत्व*

प्राचार्य विवेक तिवारी वर्षभर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण और सहगामी गतिविधियों में निपुण बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उनकी यह पहल छात्रों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है। उनकी यह पहल शिक्षा जगत में एक नई मिसाल पेश कर रही है।

Comments are closed.