*पंडाल प्रीमियर लीग सीजन 3 का शुभारंभ आज से रामरख्यानी में*

 

सारनी। बाबा मठारदेव खेल समिति सारनी के तत्वावधान में पंडाल प्रीमियर लीग सीजन 3 टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ गुरुवार 5 फरवरी 2026 से होगा। शुभारभ प्रातः 8 बजे सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियंता एसके लिल्हौरे,

अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके गुप्ता, महाप्रबंधक नरेश पनवार के आतिथ्य में होगा। स्पर्धा का समापन 8 फरवरी को सायं 4 बजे पारितोषक वितरण के साथ होगा। इस दौरान प्रतिदिन रामरख्यानी स्टेडियम में रोमांचक क्रिकेट मैच होंगे। बाबा मठारदेव खेल समिति ने क्रिकेट प्रेमियों से खेल का लुत्फ उठाने का आग्रह किया है।