नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित सीनियर मेंस अंतर संभागीय महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के मध्य चल रहे मैच में नर्मदापुरम की टीम 312 रन पर 5 विकेट से आगे खेलते हुए पूरी टीम 390 रनों पर ऑल आउट हुई जिसमें बल्लेबाज ऋतिक दीवाने 30 रन का योगदान दिया। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि भोपाल को धीमी गति से बोलिंग करने पर 1 ओवर की पेनल्टी के रूप में नर्मदापुरम के खाते में चार रन का इज़ाफ़ा हुआ और नर्मदापुरम का स्कोर 394 रन हो गया। भोपाल के गेंदबाज सार्थक सोनी ने 4 विकेट,पवन निर्वाणी ने 2 विकेट,आकाश रघुवंशी और अंकित डांगी को 1-1 सफलता प्राप्त हुई।जवाब में भोपाल की टीम दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में गौरांग 64 रन और अर्हम अक़ील 62 रनों की पारी की बदौलत 229 रन 6 विकेट पर बना चुकी है।
नर्मदापुरम के गेंदबाज रित्विक दीवान ने 3 विकेट,प्रशांत कासदे 2 विकेट और गौतम रघुवंशी को 1 विकेट प्राप्त हुआ। मैच में अंपायर हर्षित जैन एवं नीरज तिवारी और स्कोरर संदीप सतनामी है मैच आब्जर्वर श्री हर्ष पाण्डेय एवं एम पी सी ए चयन समित के चेयरमैन श्री सोहेल अंसारी और मैनेजिंग कमेटी सदस्य श्री अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।







