*वार्ड 22 में शिविर का आयोजन, एक हितग्राही को अंत्येष्टि सहायता राशि सौंपी*

 

सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत मंगलवार 3 फरवरी को वार्ड 22 सुभाष चंद्र बोस वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के आवेदन आए। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को वार्ड 22 सुभाष चंद्र बोस वार्ड में संजय निकुंज नर्सरी के पास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वार्ड पार्षद वंदना बबलू वामनकर, शिविर प्रभारी

जी.एस पांडे, रामराज यादव, संतोष सोनारिया, राकेश सोनी, निराकार सागर, सुनील कसरादे उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं अतितिथियों ने वार्ड की क्ष्मी पति सुभाष प्रजापति को मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता राशि भी प्रदान की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं।

Comments are closed.