स्व विजय कुमार खंडेलवाल जी स्मृति किक्रेट प्रतियोगिता का 15 वर्षों से सफल आयोजन सराहनीय आयोजन समिति को बधाई : हेमंत खंडेलवाल।

 

विजय वारियर्स मध्यप्रदेश ने शिवा इलेवन भोपाल को हराकर विजेता एव शिवा इलेवन उपविजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया

आमला विधान सभा मे इतने बड़े आयोजन मे देश प्रदेश के प्रतिष्ठित खिलाड़ियो का आना गौरव की बात- डा० योगेश पण्ड्राग्रे

क्रिकेट प्रतियोगिता का रंग रंग समापन आदिवासी नृत्य, गोरिल्ला, बंटी बबली एवं शानदार आतिशबाजी खेल प्रेमियों का दिल जीता

खेल प्रेमियों की भारी भीड़ और रोमांचक मुकाबले ने दर्शको को पुलीश प्रशासन को अतरिक्त बल लगाने पड़े

सफल आयोजन के लिये सभी जनप्रतिनिधी, नगर पालिका , पुलीस प्रशासन, डब्लू सीएल, एमपीजीसीएल, इलेक्ट्रॉनिक एव प्रिंट मीडिया सभी सहयोगियो का आभार- रंजीत सिह

सेमीफायनल मे शिवा इलेवन भोपाल ने फ्रेण्डस इलेवन को एव विजय वार्यस मध्यप्रदेश ने शिवा इलेवन को हराकर फायनल मे जगह बनाई

मैन आफ द सिरिज मोइज जिन्हे स्पोटस साइकल, बेस्ट बैटसमेन भानू, बेस्ट बाँलर अमीत यादव, बेस्ट फिल्डर चिनमय रघुवंशी, बेस्ट कैच अनूज यादव, बेस्ट विकेट किपर नसीम, बेस्ट दर्शक लंबू नागले चंदन अतुलकर रहे

सारनी : स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा पर रविवार का दिन वाकई में क्रिकेट का महाकुंभ जैसा रहा तो कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा, डेढ़ लाख प्रथम और पचहत्तर हजार द्वितीय राशि की इस ईनामी स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैदान पर भारी संख्या में मौजूद दशकों की उपस्थिति खुद गवाही दे रही थी कि यह प्रतियोगिता क्रिकेट के महाकुंभ जैसी है, और महाकुंभ अगर कहा जाए तो खेल का दर्शकों को वैसा ही प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला सायंकाल तक दर्शक खेल का आनंद लेने ठंड की परवाह किए बिना मैदान पर डटे रहे और जैसी ही पहली बार खेलने आई विजय वॉरियर इंदौर विक्की जैन मध्यप्रदेश की टीम प्रतियोगिता कि सिरमौर बनीं दर्शकों ने इस टीम के खिलाड़ियों को कंधों पर उठाकर क्रिकेट के प्रति उत्साह और इंदौर के शालीन खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन खुलकर प्रदर्शित किया।
वाकई इंदौर कि टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल में लाजवाब प्रदर्शन किया सेमी फाइनल में शिवा इलेवन पाथाखेड़ा की टीम ने 3 विकेट शून्य पर गंवाने के बावजूद निर्धारित 10 ओवर में 122 का लक्ष्य रखा जिसे हासिल करते हुए इंदौर वॉरियर कि टीम आखरी ओवर में लड़खड़ाती दिखी उसके साथ खिलाड़ी

आउट होकर पवेलियन लौट गए उसे आखिरी ओवर 9 गेंद पर 17 रन बनाने थे तब ही दो गगनभेदी छक्कों ने मैच का रुख पलटते हुए 6 गेंद पर 5 रन का लक्ष्य ला दिया जिसे आखिरी ओवर की पहली गेंद पर इंदौर के बल्लेबाज ने छक्का लगाते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
जबकी पहला सेमीफायनल फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब और शिवा इलेवन भोपाल के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा इलेवन भोपाल ने 10 ओवर मे 110 रन बनाये जवाबी पारी खेलने उतरी फ्रेण्डस क्लब 10 ओवर मे 7 विकेट खोकर 70 रन ही बना पाई !शिवा भोपाल इलेवन के अनस ने 13 बॉल पर 33 रन व 1 विकेट लेने पर मैन आफ द मैच बने
फाइनल में समय अधिक होने के चलते यह मैच 8,8 ओवर का कराया गया इसमें टॉस जीतकर इंदौर ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, इस मैच में आशीष गौतम जैसे बड़े खिलाड़ी ने दिखा दिया कि एक बड़ा बल्लेबाज वही है जो बड़े मैच में अपना श्रेष्ठ दे उन्होंने

तीन छक्कों और दो चौकों की मदत से टीम को तीन ओवर में 44 तक पहुंचा बेहतरीन शुरुवात दी,परन्तु बाकी टीम बाद के ओवर में लड़खड़ाती रही व इंदौर महज 78 रन बना सकी, शिवा इलेवन भोपाल जिसमे भोपाल के नामी खिलाड़ी खेल रहे थे के सामने यह लक्ष्य बेहद आसान सा लग रहा था लेकिन आशीष गौतम कि बेहतरीन कप्तानी और टीम के शानदार क्षेत्ररक्षण सदी हुई गेंदबाजी से विक्की जैन विजय वॉरियर इंदौर ने 16 रन से मैच अपने नाम कर इस मैदान की नई सिरमौर बन गई इस शानदार रोमांचक मैच को देख रहे भरी संख्या में मौजूद दशकों ने इंदौर वॉरियर को अपना भरपूर समर्थन दे जमकर जश्न मनाया। शानदार आतिश बाजी आदिवासी नृत्य, गोरिल्ला, बंटी बबली ने खेलप्रेमियो को दीन भर बाधे रखा भारी भीड को देखते हुए पुलीस प्रशासन को अतरिक्त बल लगाने पड़े दोपहिया व चौपहिया वाहने को अतरिक्त पार्किंग व्यवस्था करनी पड़ी!
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी के नाम से विगत 15 वर्षों से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है जिसे देखने मैदान पर भारी संख्या में दर्शक उपस्थित है यह जिला ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टुर्नामेंट है इसके लिए आयोजन समिति जन आर्दश क्लब के सभी सदस्यगण बधाई के पात्र है, विधायक योगेश पंडाग्रे ने अपने उद्बोधन में आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि मेरे विधानसभा अमला सारणी क्षेत्र में इतने बड़े आयोजन में देश-प्रदेश के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी यहां भाग लेने आए उसके लिए सभीटीम एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार

कोलांचल क्षेत्र में इतने बड़े आयोजन का होना मेरे लिए गौरव की बात है इस प्रतियोगिता में कई खिलाड़ी जिनका सिलेक्शन आईपीएल एव रणजी ट्राफी में हो चुका है! भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने सफल आयोजन के लिये आयोजन समिति व सभी खिलाड़ियो को बधाई दी ! जन आर्दश स्पोर्टस क्लब के संरक्षक रंजीत सिह ने सभी अतिथी नगर पालिका पुलीस प्रशासन डब्लूसीएल एमपीजीसीएल सारनी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एवं सभी सहयोगियों का आभार जताया! इस टुर्नामेन्ट मे मैन आफ द सिरिज मोइज जिन्हे स्पोर्टस सायकल बेस्ट बैटसमेन भानू चिचोली, बेस्ट बाँलर अमीत यादव आमला, बेस्ट फिल्डर चिनमय रघुवशी, बेस्ट कैच अनुज यादव, बेस्ट विकेट किपर नसीम, इमजिंग प्लेयर आफ द टुर्नामेन्ट आयुष सिदूर, बेस्ट दर्शक लंबू नागले, चंदन अतुलकर को अतिथियो ने पुरुस्कार दिये! इस अवसर पर स्वर्गीय श्री विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार मण्डल प्रभारी राजेश आहूजा, अरून जय सिंग पुरे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय व्यपारी प्रकोष्ट के जिला

संयोजक राजू पवार मण्डल अध्यक्ष गोलू राजपूत दिपक सिनोटिया आर्यवत यूर्नवसिटी के आँनर पुष्पेन्द्र सिह, मन्जू पण्ड्राग्रे जन आर्दश स्पोर्टस क्लब के संरक्षक रंजीत सिह जीपी सिह नन्हे सिह भीम बहादूर थापा सुधा चन्द्रा पिन्टू अंसारी प्रमोद सिह, राकेश बांरगे, प्रकाश शिवहरे राजू बतरा , धमेन्द्र राय, कालिमाई व्यपारी संघ अध्यक्ष रमेश हरोड़े श्रमिक नेता भरत सिंह सहित जनप्रतिनिधी पार्षदगण आयोजन समिति के सभी सदस्यगण सम्मिलित हुए ।