स्व० विजय कुमार खण्डेलवाल स्मृति प्रतियोगिता का रंगारंग समापन सेमीफायनल व फायनल मुकाबला आज

 

विजय वार्यस मध्यप्रदेश ने एस आर टी तिगांव व शिवा इलेवन भोपाल ने नर्मदापूरम इटारसी को हराकर सेमीफाइनल मे पहुची

शिवा इलेवन भोपाल व फ्रेण्डस इलेवन पाथाखेड़ा एव विजय वार्यस मध्यप्रदेश व शिवा इलेवन के बीच सेमीफायनल खेला जायेगा

सारणी:- स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज चौदवे दिन में तीन मैच खेले गए! जिसमें पहला मैत्री मैच भाजपा मंडल सारणी व भाजपा मंडल बगडोना के बीच खेला गया जिसमें भाजपा मंडल बगडोना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए भाजपा मंडल बगडोना ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 112 रन बनाएं ! 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाजपा मंडल सारणी ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 101 रन ही बना पाई और यह मैच 12 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच कमलेश जिन्होंने 9 गेंद पर 25 रन बनाकर मैन आफ द मैच बने ! आज के दिन का दूसरा मैच एस आर टी तिगांव पांढुरना व विजय वॉरियर जैन इलेवन मध्यप्रदेश के बीच क्वाटर फायनल खेला गया जिसमें विजय वॉरियर्स मध्यप्रदेश इलेवन ने टाँस जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए एस आर टी तिगांव पांढुरना ने 10 ओवर में ऑल आउट होकर 86 रन ही बना पाई 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी

विजय वॉरियर्स इलेवन मध्यप्रदेश ने 9 ओवर में 8 विकेट खोकर 89 रन बना लिए और यह मैच 2 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अशफाक रबाडा जिन्होंने 14 गेंदों पर 52 रन और गेंदबाजी में तो ओवर में तीन विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने ! आज के दिन का तीसरा मैच शिवा इलेवन भोपाल व नर्मदापुरम इटारसी के बीच खेला गया जिसमें नर्मदापुरम इटारसी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिवा इलेवन भोपाल ने 10 ओवर मे 4 विकेट खोकर 142 रन बनाएं 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुरम इटारसी ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 117 रन बन पाई और यह मैच 26 रन से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच के डी जिन्होंने 20 गेंद पर 50 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने !
आज मुख्य अतिथियों मे जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, वे को ली महाप्रबंधक संजय एम मिश्रा, ऐरिया सेफ्टी आफिसर के झल्ला बीएमएस कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष सोनी, उपाध्यक्ष राकेश राय, महेन्द्र

सिह ठाकूर विजेन्द्र सिह शाश्वत सिंह विजय उपराले जगदीश पवार अंगद यादव सुधा चन्द्रा, गोलू राजपूत, पार्षद भीम बहादूर थापा , संदीप झपाटे प्रवीण सोनी, योगेश बर्ड़े , डब्बू पवार, अजय प्रजापति, किशोर डेहरिया , ओम प्रकाश सिह, राजकुमार नागले, मुकेश यादव, लक्षमण साहू, प्रकाश डेहरिया, विनय मदने, अमर राणा, राजा गोहे, राणा, निशांत भण्डारे,मिन्टू बोरा, मनीष ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी , सुजीत सिंह, राणा, चांद अंसारी, हेमंत साहू, सुनील सिह, निशांत भंडारे, देवेन्द्र सोनी उपस्थित रहे!