शिवा इलेवन ने माइनिंग इलेवन को और फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब ने ड्रिम इलेवन को हराकर सेमी फाइनल मे पहुची

 

आज बाहरी पुल मे छत्तिसगढ़ भोपाल अमरवाड़ा के बीच मुकाबला

स्व० विजय कुमार खण्डेलवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का दो सेमीफायनल व फायनल मुकाबला 25 जनवरी को

सारणी:- स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज बारवे दिन में तीन मैच खेले गए! जिसमें पहला मैच लोकल ग्रुप से क्वार्टर फाइनल के लिए पहला मैच खेला गया सम्राट क्रिकेट क्लब बैतूल व माइनिंग इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें माइनिंग इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी माइनिंग इलेवन पाथाखेड़ा ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 156 रन बनाएं ! 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सम्राट क्रिकेट क्लब बैतूल ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 98 रन ही बना पाई और यह मैच 58 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित दास जिन्होंने 24 गेंद पर 53 रन की पारी खेली और मैन आफ द मैच बने ! आज के दिन का दूसरा मैच ड्रीम इलेवन सारणी व फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा के बीच क्वाटर फायनल खेला गया जिसमें ड्रीम इलेवन सारणी ने टाँस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवर में ऑल आउट होकर महज 79 रन ही बना पाई 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी

फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा ने पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 82 रन बना लिए और यह मैच 7 विकेट से जीत कर सेमीफायनल मे पहुंचने वाली पहली टीम बनी इस मैच के मैन ऑफ द मैच मे मोइज जिन्होंने 13 गेंदों पर 29 रन की पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच बने ! आज के दिन का तीसरा मैच क्वाटर फायनल मायनिंग इलेवन पाथाखेड़ा व शिवा इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें मायनिंग इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने 10 ओवर मे 6 विकेट खोकर 153 रन बनाएं 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइनिंग 11 पाथाखेड़ा ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई और यह मुकाबला 31 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच फैजल जिन्होंने तीन ओवर में चार विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने !

आज मुख्य अतिथियों मे पार्षद भीम बहादूर थापा ,पिन्टू अंसारी, योगेश बर्ड़े , डब्बू पवार, अजय प्रजापति, किशोर डेहरिया , ओम प्रकाश सिह, योगेश बर्डे, राजा गोहे, मिन्टू बोरा, मनीष ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी , सुजीत सिंह, राणा, चांद अंसारी, निशांत भंडारे, उपस्थित रहे!

Comments are closed.