रोशन की तुफानी बल्लेबाजी व महेश के शानदार गेंदबाजी व लगातार दो छक्को ने भोपाल व पेप्सी परासिया को प्रतियोगिता से बाहर किया
रोशन की लगातर 9 छक्को की बदौलत 25 गेन्दो मे 93 रन बनाकर मैन आफ द मैच रहे
आज लोकल पुल के दो क्वाटर फायनल मुकाबले खेले जायेगे ड्रीम इलेवन सारनी और फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब पाथाखेड़ा तीसरा मुकाबला शिवा इलेवन और माइनिंग व सम्राट क्लब बैतूल के विजेता के साथ
सारणी:- स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज ग्यारवे दिन में तीन मैच खेले गए! जिसमें पहला मैच बाहरी ग्रुप से सुपर 8 के लिए पहला मैच खेला गया अमित इलेवन परतवाड़ा व पेप्सी परासिया के बीच खेला गया जिसमें अमित इलेवन परतवाड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमित इलेवन परतवाड़ा ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 101 रन बनाएं ! 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेप्सी
परासिया ने नौवें ओवर मे 4 विकेट खोकर 104 रन बनाकर यह मैच छह विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सौरभ पटेल जिन्होंने 17 गेंद पर 37 रन की पारी खेली और मैन आफ द मैच बने ! आज के दिन का दूसरा मैच आर्यावर्त यूनिवर्सिटी भोपाल व एस आर टी तिगांव के बीच खेला गया जिसमें आर्यावर्त भोपाल ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी एस आर टी तिगांव ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाएं ! 193 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी आर्यावर्त यूनिवर्सिटी भोपाल ने नौवें ओवर मे ऑल आउट होकर महज 94 रन ही बना पाये और यह मैच 99 रनों से हार गये इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोशन जिन्होंने अपनी आतिशी पारी में 25 गेंद पर लगातार नौ छक्कों की मदद से 93 रन बनाएं और मैन ऑफ द मैच बने ! आज के दिन का तीसरा मैच सुपर 4 के लिये पेप्सी परासिया व एस आर टी तिगांव के बीच खेला गया जिसमें पेप्सी परासिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पेप्सी परासिया ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाए 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस आर टी तिगांव ने 10 ओवर मे 100 रन बना कर यह मैच जित लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच महेश जिन्होंने बल्लेबाजी में 14 रन और गेंदबाजी में दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने !
आज मुख्य अतिथियों मे समीर मसीद, पिन्टू अंसारी, मिन्टू श्रीवास्तव, मुकेश यादव, दिपक शिवहरे, डब्बू पवार, कालि चौरासे,प्रकाश शिवहरे, अजय प्रजापति, किशोर डेहरिया ,भीम बहादूर थापा, ओम प्रकाश सिह, योगेश बर्डे, राजा गोहे, मिन्टू बोरा, मनीष ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी , सुजीत सिंह, राणा, चांद अंसारी, निशांत भंडारे, उपस्थित रहे!
Comments are closed.