मोइज ने 32 बाँल पर 101 रन की तुफानी पारी खेली
जय बजरंग बैतूल व शुभारंभ हेरिटेज बैतूल को हराकर फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा पहुंची सुपर 8 में
सुपर आठ मे पहुंचने वाली माइनिंग इलेवन पाथाखेड़ा, ड्रीम इलेवन सारनी, शिवा इलेवन पाथाखेड़ा, आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापूर, ऐ वी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा,फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा छठवीं टीम बनी
सारणी:- स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज छटवें दिन में तीन मैच खेले गए! जिसमें पहला मैच शुभआरंभ हेरिटेज बैतुल व अभीकर्ता इलेवन बगडोना के बीच खेला गया जिसमें शुभआरंभ हेरिटेज बैतुल ने टास जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए अभीकर्ता इलेवन बगडोना ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 80 रन बनाएं! 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभआरंभ हेरिटेज बैतुल ने 9 वे ओवर मे 7 विकेट खोकर 82 रन का लक्ष्य प्राप्त किया और यह मैच 3 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सत्येंद्र जिन्होंने चार गेंद पर 13 रन व गेंदबाजी में दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने !आज के दिन का दूसरा मैच फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा व जय बजरंग बैतूल के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रनों का विशाल स्कोर खडा किया! 157 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी जय बजरंग बैतुल ने 10 ओवर खेलते हुए 9 विकेट खोकर 91 रन ही बना पाई और यह मैच 66 रनों से हार गई इस मैच के मैन आफ द मैच गोल्डी जिन्होंने
17 बॉल पर 57 रनों की ताबडतोड पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने ! आज के दिन का तीसरा मैच शुभारंभ हेरिटेज बैतुल व फ्रेन्डस क्लब पाथाखेडा के बीच सुपर 8 के लिए खेला गया खेला गया शुभारंभ हेरिटेज बैतुल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेन्डस क्लब पाथाखेडा ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 178 रन बनाए 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभारंभ हेरिटेज बैतूल ने 10 ओवर मे 9 विकेट खोकर महज 86 रन ही बना पाई और यह मैच 93 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोइज जिन्होंने 32 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में 101 रन बनाकर इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने!
आज मुख्य अतिथियों संजय दत्ता, संदीप झपाटे, देवराव बारपेटे, गंजानंद रघुवंशी, ब्रज किशोर पवार, मनीष महस्की योगेश बर्डे, राजा गोहे, मिन्टू बोरा ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, योगेश बर्डे, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी , सुजीत सिंह, मिन्टू राय, राणा, निशांत भंडारे, उपस्थित रहे!







