आदर्श इलेवन जंबाडा व आयुष साकेत इलेवन घोड़ाडोंगरी को हराकर आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापुर पहुंची सुपर 8 में

 

सुपर आठ मे पहुंचने वाली माइनिंग इलेवन पाथाखेड़ा, ड्रीम इलेवन सारनी, शिवा इलेवन पाथाखेड़ा, आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापूर चौथी टीम बनी

सारणी:- स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज चौंथे दिन में तीन मैच खेले गए जिसमें क्लासिक गोल्ड इलेवन पाथाखेड़ा व आयुष साकेत इलेवन घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया जिसमें क्लासिक गोल्ड इलेवन पाथाखेड़ा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 वे ओवर की अंतिम गेंद पर ऑलआउड होकर महज 70 रन ही बनाए 71 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष साकेत इलेवन घोड़ाडोंगरी ने 5 ओवर की तीसरी गेंद पर 2 विकेट खोकर 71 बना लिए और यह मैच आठ विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोशन रहे जिन्होंने दो ओवर में तीन विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने!

आज के दिन का दूसरा मैच आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापुर व आदर्श इलेवन जंबाडा के बीच खेला गया जिसमें आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापुर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करने उतरी आदर्श इलेवन जंबाडा ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 98 रन बनाए 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापुर ने 9 वे ओवर मे 5 विकेट खोकर 100 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच हेमंत जिन्होंने 19 गेंद पर 39 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने !
आज के दिन का तीसरा मैच आयुष इलेवन घोड़ाडोंगरी व आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापुर के बीच सुपर 8 के लिए खेला गया खेला गया!
आयुष इलेवन घोड़ाडोंगरी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापुर ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाई! 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष इलेवन घोड़ाडोंगरी ने 10 ओवर खेलते हुए 8 विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई और यह मैच 15 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच विजय जिन्होंने 17 गेंदो पर 28 रन एवं दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने !

आज मुख्य अतिथियों नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, टीवी एस के संचालक मिथलेश रघुवंशी, सतनाम सिह, पिन्टू अंसारी ,कालीदास चौरासे, देवमन डेहरिया,ब्रज किशोर पवार, राघवेन्द्र रघुवशी,सुभाष चौरसिया, ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी,अजय वर्मा , लक्ष्मण साहू, सुजीत सिंह, मिन्टू राय, निशांत भंडारे उपस्थित रहे!