ड्रीम इलेवन सारनी ने केजीएन बगड़ोना को हराकर बड़ा उलट फेर कर सभी को चौकाया
सारनी:- स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में के जी एन बगडोना एशिया क्लब घोघरी क़ो हारकर ड्रीम इलेवन सुपर 8 मे पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी
सारणी:- स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज तीसरे दिन में तीन मैच खेले गए जिसमें पुलिश इलेवन पाथाखेड़ा व एशिया क्लब घोघरी के बीच खेला गया जिसमें एशिया क्लब घोघरी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 88 रन बनाए 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलीश इलेवन पाथाखेड़ा ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 76 रन बना पाई और यह मैच 13 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच रशल रहे जिन्होंने 10 गेंद पर 30 रन बनाये!
आज के दिन का दूसरा मैच के जी एन बगडोना व ड्रीम इलेवन सारणी के बीच खेला गया जिसमें के जी एन बगडोना ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करने उतरी ड्रीम इलेवन ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी के जी एन बगडोना ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 118 रन ही बना पाई और यह मैच 16 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच कौशिक जिन्होंने 22 गेंद पर 68 रन की शानदार पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच बने!
आज के दिन का तीसरा मैच एशिया क्लब घोघरी व ड्रीम इलेवन सारणी के बीच खेला गया
एशिया क्लब घोघरी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी एशिया क्लब घोघरी ने 8 ओवर में 10 विकेट खोकर 30 रन ही बना पाई 30 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम इलेवन सारणी ने तीसरे ओवर मे 32 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अमित यादव जिन्होंने दो ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट हासिल किये !
आज मुख्य अतिथियों व्यपारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू पवाँर नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार श्रमिक नेता कामेश्वर सिह, शिवा कारपेरशन के जीएम अकुर भदौरिया कोठी बाजार मण्डल महामंत्री भावेश चढ़ोकर, पत्रकार सतीश शाहू, विलाश चौधरी सिविल कान्ट्रेक्टर मो ताज ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह पिन्टू अंसारी, भीम बहादूर, थापा प्रमोद सिह योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी,अजय वर्मा, रमेश पवार , लक्ष्मण साहू, सुजीत सिंह, गुमान सिंह ठाकुर, निशांत भंडारे उपस्थित रहे!







