*विवेक बघेल की शानदार गेंदबाजी ने दिलाई बैतूल को बढ़त*

जिला स्तरीय अंडर -15 बालक वर्ग स्वर्गीय अनिल परते ट्रॉफी में दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जा रहा है नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि बैतूल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन पर ऑल आउट हो गई। हरदा के गेंदबाज हर्षित गौर ने 7 विकेट लेकर बैतूल टीम को कम स्कोर पर समेट दिया।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई हरदा की टीम विवेक बघेल की शानदार गेंदबाजी 6 विकेट के सामने 105 रनों पर धाराशाई हो गई और बैतूल ने 41 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री अनुराग मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष श्री राजेश चौरे सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन श्री संजय नाफ़डे,जूनियर सिलेक्शन कमेटी मेंबर शफीक खान सहित अंपायर नितेश राजपूत,विष्णु बौरासी एवं स्कोरर मनोहर बिल्थरिया और ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

Comments are closed.