विकास शक्ति और स्थिरता का प्रतीक बनी संस्था-40 वर्षों में दस हजार से अधिक महिलाएँ जुड़ीं 25 से 30 हजार महिलाएं विभिन्न माध्यमों से रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी
सारनी। ग्राम भारतीय महिला मंडल के माध्यम से अपनी संस्था को 40 वर्ष से पूरे होने के उपलक्ष में शोभापुर कॉलोनी के सामुदायिक मंगल भवन में भव्य कार्यक्रम करके मिल का पत्थर स्थापित करने का काम किया है।
मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विभिन्न विभागों के साथ विभिन्न विषयों पर कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण, स्व-रोजगार,आत्मनिर्भरता, स्व-सहायता समूहों के निर्माण और सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इस संगठन ने चार दशकों की उपलब्धियों से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे से किया गया एवं समापन शाम सात बजे हुआ शुभारंभ कार्यक्रम में
अतिथियों की भव्य उपस्थिति
ग्राम भारती महिला मंडल के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. योगेश पंडाग्रे विधायक आमला विधानसभा क्षेत्र,
विशेष अतिथि गंगा सज्जन सिंह उइके विधायक घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र किशोर बरदे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी,जगदीश पवार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी सहित अन्य जनता प्रतिनिधि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।
महिला शक्ति का 40 वर्ष लंबा स्वर्णिम सफर
लगभग एक लाख महिलाएं संस्था से जुड़ी 25 हजार सक्रिय सदस्य 450 कर्मचारी संस्था में कार्यरत 69 राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय सम्मान विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से ग्राम भारती महिला मंडल संस्था को प्राप्त हुए हैं।
विकास शक्ति और स्थिरता का प्रतीक – ग्राम भारती महिला मंडल
35 महिलाओं के माध्यम से 19 नवंबर 1985 में रोपा छोटा सा पौधा 2025 में वटवृक्ष बनकर पुरुष प्रधान समाज में महिला शक्ति की बहुत बड़ी उपलब्धि प्रदर्शित करता है।विधायक डॉ. पंडाग्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश का विकास तब ही संभव है जब देश की 50 प्रतिशत आबादी विकास की ओर अग्रसर रहे,उन्होंने ग्राम भारतीय महिला मंडल को वटवृक्ष की संज्ञा देते हुए कहा कि जैसा बरगद स्थिरता व शक्ति का प्रतीक है वैसे ही इनका 40 वर्ष का कार्यकाल है जिसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता।विधायक गंगा उइके ने कहा कि भारतवर्ष के सामाजिक परिवेश में विभिन्न उपलब्धियां महिलाओं के द्वारा अर्जित की जा रही है ग्राम भारती महिला मंडल जैसी संस्थाएँ इस परिवर्तन की आधारशिला हैं।किशोर बरदे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि संस्था ग्राम भारती महिला मंडल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्य कर रही हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर भी उनका कार्य काफी सराहनीय है।जगदीश पवार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारणी ने बताया कि लंबे समय से ग्राम भारती महिला मंडल की कार्यप्रणाली से परिचित हूं महिला सशक्तिकरण एवं प्रबंधन का अनूठा उदाहरण है।
कार्यक्रम का द्वितीय सत्र
दोपहर 2 बजे से
ग्राम भारती महिला मंडल के 40 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम
कार्यक्रम अध्यक्षता
संजय मिश्रा मुख्य महाप्रबंधक वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा
मुख्य अतिथि विजय जादौन मुख्य महाप्रबंधक जल जीवन मिशन भोपाल (एच आर ) वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा विशेषअतिथि अंजुला मिश्रा संरक्षक ग्राम भारती महिला मंडल,सचिन
नागर मैनेजर (एचआर) वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा,सीता पवार मैडम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी,सुश्री सुलोचना अहिरवार असिस्टेंट ब्लॉक मैनेजर जनपद पंचायत घोड़ा डोंगरी अपने उपस्थिति के साथ साफ-साफ संस्था के संबंध में अपनी विचार व्यक्त करने का काम किया है।
द्वितीय सत्र कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने का कार्य कियागया। इस अवसर पर वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने कहा कि पाथाखेड़ा जैसे छोटे शहर में 40 वर्षों से अपनी संस्था का संचालन करना बड़ी उपलब्धि है उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी के माध्यम से इस संस्था को लगातार 15 वर्षों तक सम्मानित करने का कार्य किया है। मुझे यह जानकर बड़ी खुशी हुई कि केंद्र और राज्य सरकार की योजना है इस योजना के क्रियान्वय के तहत ग्राम भारती महिला मंडल अपना कार्य बड़ी गंभीरता और शिरकत के साथ कर रही है।
महोउत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जादौन मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि जल जीवन मिशन के साथ लगभग 148 संस्थाएं कम कर रही है लेकिन ग्राम भारती महिला मंडल का कार्य निश्चित ही हमेशा प्रथम स्थान पर होता है और यह प्रशंसनीय है और कई संस्थाओं के द्वारा उनके कार्यों को निकट से जानकर सीखने का प्रयास भी किया जाता है। अंजुला मिश्रा (श्रीमती मुख्य महाप्रबंधक द्वारा) महिलाओं के लिए कार्य एवं महिलाओं को मंच प्रदान करना तथा निराश्रित पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आश्रय तथा सहयोग प्रदान करना उत्कृष्ट कार्य है अनिश्चित ही सराहनीय है
मैडम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी द्वारा स्वाधार गृह एवं बालिका गृह संचालन को निराश्रित महिलाओं के संरक्षण की दृष्टि में अद्भुत एवं प्रशंसनीय कार्य है सुलोचना अहिरवार द्वारा भारतवर्ष में महिलाओं की उपलब्धि पर काव्य पाठ किया गया महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति के साथ श्रोताओं एवं दर्शकों के उत्साह से कार्यक्रम अंत तक रोचक बना रहा एवं लगातार तारतम्य सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निरंतर कार्यक्रम संचालित होते रहा।
स्व–सहायता समूहों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
समारोह में महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने सबका मन मोह लिया। इनमें शामिल थे।हस्त निर्मित गृह श्रृंगार सामग्री गृह निर्मितअचार पापड़ विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्थान अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर महिलाओं के कौशल,उद्यमिता और मेहनत की सराहना की।
उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान
संस्था द्वारा स्वाधार गृह, परिवार परामर्श केंद्र,शिक्षा, कला,संगीत,स्वरोजगार, SHG, ग्रामीण क्षेत्र कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 38 सदस्यों को स्मृति चिन्ह स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
लेखन संपादन एवं विशेष योगदान के लिए कमलेश सिंह और प्रमोद गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
महिलाओं,बच्चों और कर्मचारियों ने मनमोहक नृत्य, गीत और प्रस्तुतियाँ दीं। कई प्रस्तुतियाँ इतनी आकर्षक थीं कि अतिथिगण काफी उत्साहित रहे।
कार्यक्रम की सफलता इस बात पर निर्भर है कि सवेरे 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक लगातार कार्यक्रमों का मंच से संचालन होता रहा एवं 7 तक स्टॉल भी संचालित होते रहे
कार्यक्रम संचालन लीलाधर गड़ेकर और शबनम शेख ने किया।







