सांसद खेल महोत्सव 2025 क्रिकेट लेदर बॉल चयन ट्रायल का आयोजन 18 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में रखा गया है
सांसद खेल महोत्सव 2025 क्रिकेट लेदर बॉल चयन ट्रायल का आयोजन 18 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में रखा गया है।
आशीष उघड़े जिला बैतूल। केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा संसदीय क्षेत्र दुर्गादास उईके के मार्गदर्शन में जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया खेल संस्कृति को बढावा देने, स्वदेशी एवं मुख्यधारा खेलों को प्रोत्साहित करने, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा फिट इंडिया आंदोलन का समर्थन करने के लिए सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन संसदीय क्षेत्रों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत क्रिकेट लेदर बॉल चयन ट्रायल का आयोजन 18 नवंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से किया जाएगा। क्रिकेट चयन ट्रायल में इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित ड्रेस सफेद टी-शर्ट-शर्ट, सफेद लोअर-पेंट में सम्मिलित
होंगे। खिलाड़ी निर्धारित समय पर स्वयं के व्यय पर प्रतिभागिता करेंगे। चयन ट्रायल में खिलाड़ी को स्वयं की खेल किट लाना होगा। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्रिकेट कोच मोईज मंसूरी मोबाइल नंबर 7000662399 पर संपर्क कर सकते हैं।







