“एक करवा चौथ ऐसा भी”
सारनी के निवासी अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी के यहां मनाया गया करवा चौथ अनोखे तरीके से ।
आमतौर पर करवा चौथ में ग्रहणी निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से कामना करती है। पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी के घर में उनकी पत्नी दीपिका बौरासी ने निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से कामना मांगी और साथ ही
जब भी वह घर से बाहर “टू व्हीलर” से जाते हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए उनको करवा चौथ त्योहार के उपलक्ष पर हेलमेट का तोहफा दिया और कहा कि आप जब भी घर से बाहर निकले हमेशा इस हेलमेट का उपयोग करें। ताकि यातायात नियम का पालन भी हो सके और आपको किसी प्रकार की चोट ना लगे और समाज में एक अच्छा मैसेज देने की कोशिश की।







