आस्था एवं विश्वास के महापर्व छठ पूजा को लेकर भोजपुरी एकता मंच के सदस्यों ने बैठक कर रुपरेखा बनायी

 

दो दिवसीय छठ पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम झाकी सहित रंगारंग आतिशबाजी का होगा आयोजन

सारनी। दो दिवसीय विश्व प्रसिद्ध आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा पूरे विश्व में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें भोजपुरी समाज द्वारा उगते और डूबते सूरज की पूजा की जाती है‌‌। दो दिवसीय निर्जल उपवास के साथ सूरज को अरग देकर इस त्यौहार का समापन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि महिलाएं अपने पुत्र के लिए यह छठ के पावन पर्व का निर्जल उपवास रखती है।

और इस आस्था और विश्वास के महापर्व को सारनी सतपुडा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच द्वारा बड़ी धूमधाम से विगत कई सालों से मनाया जाता है जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रम, आतिशबाजी और भोजपुरी गीतों का समागम देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा मनमोहक कार्यक्रम तो सुबह और शाम दोनों समय पर आयोजित होता है‌ जिसमें दो तीन घंटे तक चलने वाली आतिशबाजी आसमान में देखने को मिलती है जो मन को मोहित करने वाली होती है। इसकी साथ छठ घाट डैम पर भोजपुरी गीतों के समागम में सबसे अनोखी कलाकारों की झांकियां देख कर मन मोहित हो जाता है। भोजपूरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ने बताया की इन सारी कार्यक्रम की तैयारी में भोजपुरी एकता मंच के वरिष्ठ संरक्षक सदस्यगणो ने छठ घाट का निरिक्षण कर इस वर्ष भी कार्यक्रम सफल आयोजन हो इसको लेकर अपर रेस्ट हाउस मे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, वरिष्ठ भरत सिह,अरूण सिंह, कमलेश सिह, विक्की सिह,जीपी सिह,प्रमोद सिहं, गोरख नाथ यादव, भूषण कान्ती,भोजपुरी एकता मंच के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिह, नन्हे सिह, चेतन गुप्ता, ललन यादव,भोला सिह, अंजनी सिह, शिबू सिह, मुकेश यादव, शनी चर्तुवेर्दी, नवल यादव, राणा प्रताप सिह,सुनील सिहं, बाबू सिह,लक्ष्मण साहू, बिज्जू वानखेड़े, धमेन्द्र राय, मिन्टू राय, निशांत भण्डारे, भीम बहादूर थापा, सुनील मोखड़े की उपस्थिती मे बैठक का आयोजन किया गया! भोजपुरी एकता मंच के सभी सदस्यो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम झाकी को बड़े स्तर पर करने का विचार एव छठ घाट की सफाई समय से पहले करने का विचार रखा जिसके लिये जल्द ही एक बैठक नगर पालिका, पुलीस प्रशासन, मत्सय विभाग के साथ बैठक कर सफल आयोजन के लिये विस्तुत चर्चा की जायेगी चर्चा के दौरान भोजपुरी समाज के वरिष्ठ सदस्यो ने बताया कि

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रमों आतिशबाजियों के साथ साथ अलग अलग झांकियां देखने को मिलेगी। भोजपुरी समाज के सदस्य इस कार्यक्रम को अपनी मेहनत से दिन रात एक करके सफल बनाते हैं। जिसमें भोजपुरी समाज के सदस्य,पुलिस प्रशासन,नपा प्रशासन,पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग होता है। यही कारण है कि सारणी में छठ पर्व भोजपुरी एकता मंच भी हर एक स्तर पर इस कार्यक्रम की भव्यता का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसलिए सतपुड़ा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच के आग्रह पर नगर पालिका प्रशासन से घाट की सफाई और सतपुड़ा छठ घाट डैम के किनारे के हिस्से पर लगभग पानी के दो तीन फीट अंदर तक टेंट के पाइप लगाकर जालियां रोकी जायेगी । दो दिवसीय आस्था और विश्वास के महापर्वव छठ त्योहार मनाने वाले व्रत धारी जो पानी में सूर्यदेव की उपासना केेे लिए खड़े हो उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो! कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तथा समापन शाम सात बजे होगा। जबकि व्दितीय दिवस 28 अक्टूबर को सुबह प्रातः तीन बजे शुरु हो आठ बजे तक आयोजित किया जायेगा। और
इसी दिन इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन भी किया जायेेेगा।