पार्कों में लगेंगे ओपन जिम उपकरण, वार्डों में स्ट्रीट लाइट का होगा विस्तारीकरण, पीआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय

 

नगर पालिका में प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक का आयोजन, 49 बिंदुओं पर हुई चर्चा, विभिन्न स्थलों पर पेवर ब्लाक, सड़क, आरसीसी नाली निर्माण को मंजूरी।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में 12 सितंबर को को प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तय एजेंडे के अनुसार विभिन्न 49 बिंदुओं पर चर्चा की गई। पीआईसी सदस्यों ने सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष कक्ष में दोपहर 1 बजे से प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पीआईसी सदस्य, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, भावना बंडू माकोड़े, रोशनी संदीप झपाटे, बेबी ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में पहुंच मार्ग, वार्ड 9 स्थित मठारदेव मंगल भवन में विस्तारीकरण कार्य, पाथाखेड़ा मछली मार्केट में पेवर ब्लाक, वार्ड 1, 3, 11, 26, 32 एवं 36 के पार्को में जिम उपकरण लगाने, विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट, विभिन्न स्थानों पर सीमेंट बैंच क्रय पर विचार, विमर्श हुआ। इस मौके पर सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed.