सतपुडा संकुल से बिदा हुए । मुख्य अभियंता कैथवार ने किया सेवानिवृत्त अधिकारी ,कर्मचारियों का सम्मान।

सतपुडा संकुल से बिदा हुए । मुख्य अभियंता कैथवार ने किया सेवानिवृत्त अधिकारी ,कर्मचारियों का सम्मान। सिंगाजी ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता श्री मालवीय का समिती ने अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान। सारनी—- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से अपनी अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर अगस्त माह में 8 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त हुए सभी कार्मिकों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार और पीयूष गुप्ता मुख्य रसायनज्ञ, अधीक्षण अभियंता उल्लास देशमुख, यशवंत वराठे , ज्योति गायकवाड ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारी, कर्मचारीयों को विभाग की ओर से शाल श्रीफल और मिष्ठान एवं सामुहिक फोटो भेंट किया ।
इसके साथ ही उदय प्रताप सिंह सिकरवार अधीक्षण अभियंता सिविल और नारायण कुंभारे , पुष्पा तालमपुरिया, यादवराव धोटे , बाबूराव देशमुख, उत्तमराव पैठनकर, संपतराव उकंडे, त्रिलोक रायपुरे को स्व सुरक्षा निधी समिती के नियमित सदस्य हैं। समिती की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अभियंता श्री कैथवार ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाबा मठारदेेव की कृपा सदैव बनी रहे। स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अगस्त माह में श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह से समिती के नियमित सदस्य मुख्य अभियंता एस के मालवीय , हरिराम पवार, गणेश विश्वकर्मा को भी भव्य समारोह में सम्मानित किया । श्री मालवीय जी ने अपनी राशि समिती को अनुदान स्वरूप वापस कर प्रशंसनीय कार्य किया है।समिती कंपनी में विगत कई वर्षों से कार्मिकों के हित में कार्य कर रही है। समिती के नियमित सदस्य का

आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है। समिती की स्थापना में संस्थापक सचिव वासुदेव गुरव सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी जबलपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस अवसर पर गोपालराम अरोरा, पवन मेहरा , जितेंद्र वर्मा, सुरेश , अंकुश सहित अनेक सदस्य , कर्मचारी उपस्थित हुए।