विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का मुख्य कार्य गौ सेवा और वानर राज की सुरक्षा भी

 

वानर की वाहन एक्सिडेंट से हुई मौत

 

सारनी

नगर के वार्ड 29 चिमटा वाले बाबा के सामने रोड पर एक्सीडेंट बंदर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। पशु प्रेमी एवं धार्मिक आस्था वाले बजरंगियों ने बंदर की मौत हो जाने के बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। मामला वार्ड 29 का है स्थानीय लोगो ने बताया कि एक काला मुंह का बंदर किसी वाहन की चपेट में आकर मृत हो गया। नीचे गिरने पर कुत्तों ने भी उस पर हमला कर दिया। जिससे बंदर बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की नजर बंदर पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड मंत्री राहुल डढोरे को दी और राहुल डढोरे अपने सभी कार्यकर्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी बंदर को हनुमान जी का प्रतिरूप माना जाता है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष राणा सिंह प्रखंड संयोजक निशांत भंडारे बजरंग दल के प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप राठौड़ नगर संयोजक दीपक शुर्यवंशी ने बंदर को हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसे अंतिम विदाई देने का कार्य किया। जिसके बाद बंदर के शव को सम्मानपूर्वक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मोक्ष देने का कार्य किया गया और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई, इस घटना से पता चलता है कि पशु प्रेम और सम्मान की भावना किसी भी सीमा को पार कर सकती है।