सारनी।नगरपालिका परिषद सारनी जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका है उसके बावजूद यहाँ के सफाई कर्मचारी शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बारिश में भीगने तक को मजबूर हैं।एनएसयूआई के रोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि नगरपालिका सारनी के सफाई कर्मचारी बारिश में भीगते हुए वार्ड और शहर की सफाई कर रहे है जबकि नगरपालिका के पास पर्याप्त फण्ड होने के बावजूद सफ़ाईकर्मियों को सुविधा के अभाव में रहकर काम करना पड़ रहा है।आधी बरसात बीतने के बावजूद नगरपालिका ने सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित नहीं किए।एनएसयूआई ने नगरपालिका परिषद सारनी से मांग की है की जल्द ही सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए जाए
ताकि सफाई कर्मचारियों को बारिश से बचाने में राहत मिल सके और किसी अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े।जिम्मेदार अधिकारी द्वारा बताया गया कि पोर्टल पर टेंडर जारी हो चुका है जबकि पोर्टल पर अभी तक ऐसा कोई टेंडर जारी नहीं हुआ है ।ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर सफाई कर्मचारी को सुविधाएं नहीं दी गई तो एनएसयूआई नगरपालिका का घेराव करेगी।







