–
*कायाकल्प 1.0 योजना के तहत नहीं बनी थी वार्ड 31 में बही सड़क, 13 वर्ष पूर्व बनी सीसी रोड पर 2 वर्ष पूर्व किया था बीटी रिन्युवल कोट*
_नगर पालिका ने कहा नाले के तेज बहाव से मिट्टी कटाव के कारण 15 वर्ष पूर्व बनी रिटेनिंग वाल टूटने से बहा सड़क का हिस्सा।_
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 31 में 8 जुलाई 2025 को बाढ़ दौरान नाले की रिटेनिंग वाल बहने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर पालिका ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व बनी रिटेनिंग वॉल के किनारे करीब 13 वर्ष पूर्व यहां सीसी रोड का निर्माण किया गया था। बाद में उसके उपर बीटी रिन्युवल कोट किया गया। उक्त सड़क कायाकल्प 1.0 योजना के तहत नहीं बनाई गई थी।
शोभापुर कॉलोनी के वार्ड 31 में 8 जुलाई 2025 को तेज बारिश के कारण नाले में बाढ़ आ गई थी। इससे एक हिस्से में बनी रिटेनिंग वाल मिट्टी बहाव के कारण ढह गई। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि यहां करीब 15 वर्ष पूर्व रिटेनिंग वाल बनी थी। इसी के किनारे लगभग 13 वर्ष पूर्व सीसी रोड का निर्माण किया गया था।
उस पर 2 वर्ष पूर्व बीटी रिन्युवल कोट कार्य किया गया था। उक्त सड़क 2.38 करोड़ लागत वाली कायाकल्प 1.0 योजना में शामिल नहीं थी। सीसी रोड उखड़ने के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए उस पर 2 वर्ष पूर्व बीटी रिन्युवल कोट किया गया था। उक्त कार्य का किसी फर्म को अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे बनी रिटेनिंग वाल भी पुरानी हो गई थी। तेज बहाव के कारण उक्त घटना हुई।







