वर्ष 2025 मैं विश्व की सबसे बड़ी हड़ताल मज़दूर बनाम श्रम संहिताऐ

आज होंगी देशव्यापी हड़ताल
पाथाखेड़ा । संयुक्त मोर्चा के जितेन्द्र निरापुरे , ने बताया कि देश की दस राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर आज कोयलांचल पाथाखेड़ा के 2500-2800 लगभग कामगर हड़ताल पर रह कर किसान मजदूर और श्रमिक वर्ग के विरोध में आ रहे लेबर

कोड और बेरोजगारी, निजीकरण, महगांई, के माध्यम से वर्तमान सरकार जो हमले कर देश की बुनियादी ढांचे को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं इसके विरोध में आज देश मैं एक दिवसीय हड़ताल की जा रहीं हैं । इस हड़ताल मैं पाथाखेड़ा की चार राष्ट्रीय ट्रेंड यूनियन एटक, एच एम एस, सीटू, इंटक शामिल है साथ ही एरिया मैं कार्यरत इनमोसा , कौंसिल, सिस्टा समर्थन से पाथाखेड़ा मैं ये हड़ताल सफल होंगी इस देशव्यापी हड़ताल में ट्रांसपोर्ट के साथ होने से कोल परिवहन पूरी तरह से बंद रहेगा ।
पाथाखेड़ा की तीन माइन से प्रतिदिन के हिसाब से पूरे पाथाखेड़ा एरिया से तीन हजार टन कोयला का डिस्पेस किया जाता हैं जिसमें से 2700/ टन मध्यप्रदेश पॉवर प्लांट सारणी और 300 टन खुले बाजार में विक्रय किया जाता है ।
हड़ताली यूनियन के वेकोलि और एरिया प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं मैं जगदीश डिगरषे ,श्रीकांत चौधरी , कामेश्वर राय ,आशिक खान संजय सिंह महेन्द्र यादव अशोक बुंदेला ,ओमकार शुक्ला, गणेश गुजरे

,अतुल सर्यवंशी ,जे वेवेकानद ने आज अपने एरिया पदाधिकारी व इकाई के अध्यक्ष सचिव के साथ मिलकर कॉमन ईकाई हॉस्पिटल, जीएम ऑफिस हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया और साथ ही पाथाखेड़ा एरिया के पूरे व्यपारियो और कोयलांचल पाथाखेड़ा से जुड़े हर व्यक्ति को हड़ताल सफल बनाने का आग्रह करते हुए अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर खदाने हैं तो आपका व्यपार और दुकान है इसलिए आप सभी हड़ताल के सहयोग प्रदान करे।

Comments are closed.