व्यापारी कल्याण संघ का 6वा स्थापना दिवस संपन्न

अपने उद्बोधन में अध्यक्ष तोशन गावंडे ने बताया कि यह उनके कार्यकाल का अंतिम वर्ष है  कार्यक्रम देर रात तक चला

जीतू मालवीय

व्यापारी स्थापना दिवस संपन्न
घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ ने 9 फरवरी को अपने स्थापना दिवस आयोजन को भव्य रूप से बनाया व्यापारी कल्याण संघ हर वर्ष 9 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाता आ रहा है इस वर्ष भी संगठन ने अपने स्थापना दिवस को भव्य रूप में मनाया स्थापना दिवस कार्यक्रम घोड़डोंगरी के मालवीय भवन में आयोजित किया गया।

व्यापारी कल्याण संघ 6 वा स्थापना दिवस आज

 

जहां नगर के सभी व्यापारियों को आमंत्रित किया था, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें भोपाल से आए हुए डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियां दी डांस ग्रुप ने प्रस्तुतियों का शुभारंभ गणेश वंदना पर डान्स से की इसके बाद आए हुए अतिथियों का कन्याओं द्वारा तिलक लगाकर बैच व पुष्प गुच्छ से किया गया व्यापारी कल्याण संघ ने के.बी.सी विनर बंटी बड़ीबा को व्यापारी कल्याण संघ का स्मृति चिन्ह माला पहनकर सम्मानित किया गया

।बैतूल जिले के रक्तवीर के नाम से जाने जाने वाले शैलेंद्र बिहारिया को उनके उत्कृष्ट कार्य और जिले में सर्वाधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर समाज सेवा के कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह माला पहनकर संगठन ने सम्मानित किया, घोड़ाडोंगरी के करीब कान्हावाडी के प्रसिद्ध वेद श्री बाबूलाल भगत जो पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से निशुल्क असाध्य रोगों का इलाज जड़ी बूटियां से करते आ रहे हैं, ऐसे निस्वार्थ सेवा के लिए व्यापारी कल्याण संघ ने उन्हें शाल श्रीफल और व्यापारी कल्याण संघ का स्मृति चिन्ह देकर मंच से सम्मानित किया इसके बाद जंगल सत्याग्रह फिल्म बनाने वाले स्थानीय शाहपुर निवासी डॉक्टर प्रदीप उइके और उनकी पूरी टीम को भी व्यापारी कल्याण संघ के मंच से सम्मानित किया गया ,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा एस डी ओ पी रोशन जैन. टी आई अवधेश तिवारी व चौकी प्रभारी आम्रपाली दाहत, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उईके उपस्थित रहे मंच पर भोपाल से आई हुई डांस टीम के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई जिसका उपस्थित सभी व्यापारिक परिवार ने खूब आनंद लिया व्यापारी कल्याण संघ के स्थापना दिवस पर सारणी पाथाखेड़ा शाहपुर के व्यापारी संघ अध्यक्ष भी उपस्थित रहे मीडिया प्रभारी जितेंद्र मालवीय ने बताया कि व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा हर वर्ष सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी और प्रतिभावान क्षेत्र व जिले के लोगों को सम्मानित किया जाता रहा है

व्यापारी कल्याण संघ अध्यक्ष तोषण गावंडे ने मंच पर अपनी पूरी कार्यकारिणी टीम को आमंत्रित कर उद्बोधन दिया जिसमें अध्यक्ष द्वारा सामाजिक और धार्मिक कार्यों सहित व्यापारियों के हित और घोड़ा डोंगरी के विकास को लेकर विचार व्यक्त किया मंच से अपने उद्बोधन में अध्यक्ष तोशन गावंडे ने बताया कि यह उनके कार्यकाल का अंतिम वर्ष है  कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें स्थानीय व्यापारी के द्वारा मैजिक शो की प्रस्तुति भी दी गई जिस पर बच्चों ने खूब तालियां बजाई कार्यक्रम में उपस्थित शासन प्रशासन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आयोजकों को धन्यवाद दिया ,

कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन करते हुए संजय अग्रवाल ने बताया कि किस तरह व्यापारी कल्याण संघ सदैव एक परिवार की तरह कार्य करता आया है और आगे भी सभी प्रकार के सहयोग के लिए उपस्थित रहेगा ।