*पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने निर्धन असहाय लोगों किए कंबल वितरित*

 

*पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने निर्धन असहाय लोगों किए कंबल वितरित*

सारनी नगर पालिका क्षेत्र में एक समय में गौ माता की सेवा एवं गरीब बेसहारा परिवार की मदद के लिए प्रसिद्ध रहे स्वर्गीय हरि सेठ हरिचंद आहुजा की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र जगदीश आहुजा ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर पिता के द्वारा बताए गये सेवा भाव के मार्ग को ध्यान में रखते हुए उनकी चौथी पुण्यतिथि पर ग्राम बिकलई लोनिया खैरवानी में रह रहे बेसहारा निर्धन बुजुर्गों को कंबल वितरित किये जगदीश आहुजा के द्वारा पुरानी सारनी में स्थित अम्मा की गौशाला का संचालन भी सभी के सहयोग से किया जा रहा है क्षेत्र में कही भी कोई गौ माता बीमार या घायल अवस्था में होती हैं और कोई व्यक्ति उन्हें

कॉल करता है तो वे तत्काल उस जगह पहुच जाते है एवं डॉक्टर की टीम बुलवाकर यथासंभव गौ माता की सेवा करते हैं सारनी में लगने वाले श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव मेले में सारनी क्षेत्र के अलावा भी दूर दूर से श्रद्धालु भक्त बाबा के दर्शन करने आते है इस को देखते हुए स्वर्गीय हरिचंद आहुजा के द्वारा 40 साल पूर्व भंडारे की शुरुवात की गई जो आप एक भव्य रूप ले चुका है