“कॉलेज में उत्साह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस”

“कॉलेज में उत्साह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस”
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण एवं जनभागीदारी अध्यक्ष माननीय दीपक जैन जी के मुख्य अतिथि में राष्ट्रीय पर्व 76 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्य एवं अध्यक्ष द्वारा मां भारती एवं झंडे का वंदन पूजन कर झंडा फहराया गया उसके पश्चात राष्ट्रगान गाकर झंडा सलामी देकर जय घोष के नारों के साथ वीर शहीदों को याद किया गया उसके पश्चात महाविद्यालय में अतिथियों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई,

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर देवीसिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए गणतंत्र के लागू होने का सविस्तार वर्णन किया, जन भागीदारी अध्यक्ष श्री दीपक जैन द्वारा आपसी मतभेद भूलाकर देश हित में एकजुट रहने की अपील की, कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति द्वारा जिला स्तर पर, चित्रकला प्रतियोगिता में महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्रा रोशनी धुर्वे,वाद विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष से तृतीय प्राप्त करने वाले, निशा ऊईके छात्र दीपक साहू एवं

महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही वर्ष भर महाविद्यालय को स्वच्छ रखने एवं संचालन में सहयोग करने वाले तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी मोमेंटम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक जी खंडेलवाल, शिव नारायण जी मर्सकोले आनंद प्रजापति ,

महाविद्यालय स्टाफ से डॉ साहेबराव झरबडे प्रो के के कुशवाहा प्रो राकेश सिसोदिया, स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ नंदकिशोर पवार , ग्रंथपाल डॉ यासमीन जिया, प्रो खेमराज महाजन सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवम छात्र-छात्राएं मौजूद रहें ,कार्यक्रम का संचालन प्रो डॉ अजय चौबे, मोहित भोपते एवं आभार प्रदर्शन प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा किया गया l