बेटी दिवस पर बेटियों ने दी सुंदर प्रस्तुति दुधावानी हाई स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बेटी दिवस पर बेटियों ने दी सुंदर प्रस्तुति दुधावानी हाई स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

घोड़ाडोंगरी । बालिका दिवस पर एकीकृत हाई स्कूल दुधावानी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बेटियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला सशक्तिकरण पर आकर्षक प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति पर जागरूकता लाने हेतु नाटक के माध्यम से तंबाकू सेवन शराब सिगरेट ड्रग्स पान के सेवन से होने वाले शरीर को नुकसान की जानकारी दी और बताया कि किस तरह आज अधिकांश लोग नशे का शिकार होकर अपना स्वास्थ्य और परिवार को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं । सोशल मीडिया की गिरफ्त में बच्चे किस तरह आ रहे हैं और पेरेंट्स ध्यान नहीं दे रहे उस पर भी संदेश देते हुए नाटक का मंचन हुआ ।

https://www.youtube.com/live/Wl20cYe9VRw?si=GKwJ_Kb3a_A4GNA6

घरों में बुजुर्गों के सम्मान में आ रही कमी पर नाटक प्रस्तुत किया गया बच्चों ने इस नाटक के माध्यम से बताया कि जब बड़े ही अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं तो बच्चे कैसे अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे । बच्चों को घर से जब अपने बुजुर्ग से जैसी शिक्षा मिलेगी वैसा ही वह जीवन में अपनाएंगे।

स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच श्यामवती सुनील वरकडे उप सरपंच परशराम परते चुन्नीलाल परते मंगलसा परते प्रेमलता मर्सकोले पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष , कोनूलाल वरकडे मनीराम मरकाम अशोक वरकडे भजना परते रंगलाल परते सतीश उईके राकेश परते का सम्मान किया गया । मंच संचालन प्राचार्य संतूलाल भोरवंशी ने किया अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक सुरेश वर्मा द्वारा किया गया ।आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक आरएस योगी जितेंद्र झरबड़े अरविंद व्यास यश वागद्रे दीपक उईके श्रीमती माधुरी भुजवरे, राजेंद्र मालवीय संगीता भूमरकर एसडी बेले रामभरोस विश्वकर्मा का योगदान रहा।