राम जानकी की निकाली गई शोभायात्रा

प्रकाश सराठे

रानीपुर।आमडाना राम जानकी की निकाली गई शोभायात्रा चार गांव में भजन कीर्तन के साथ हुआ भव्य भंडारे का आयोजन रानीपुर। भगवान श्री राम के अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण हो जाने की खुशी में ग्रामीण अंचलों में जश्न मनाया गया ग्राम पंचायत चिखली आमडाना मैं बुधवार दोपहर में भगवान श्री राम एवं माता जानकी की भव्य झांकी

सजाकर ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से झांकी निकाली गई जो की मुख्य मार्गो से होकर गुजरी ग्रामीणों ने जगह-जगह भगवान श्री राम एवं माता जानकी का पूजन अर्चना कर भगवान से क्षेत्र में सुख समृद्धि वह खुशहाली व अच्छी फसल की पैदावार की कामना की ग्रामीण युवा एवं माताएं बहने वह बुजुर्ग ने डीजे की धुन पर नृत्य किया कार्यक्रम के अंत में ग्राम स्तर पर हनुमान मंदिर में सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर भव्य भंडारे का आयोजन आयोजित कर प्रसादी ग्रहण की कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच विमला राजेश

सलाम, इंदल यादव, मदन यादव, शिव शंकर यादव, लालजी यादव, राजकुमार पाल, राजेश यादव, राजू धुर्वे,अनिल धुर्वे ,नितेश पटने , रमेश मर्सकोले, उजल मवासे, शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे,,,,,,,,वहीं इसी तारतम्य में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रतनपुर के चारगांव में संत सिंगाजी के मंदिर में बुधवार दोपहर को मंदिर पुजारी जगन्नाथ यादव के तत्वाधान में भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गो से होकर गुजरी ग्रामीणों ने यहां भी भगवान श्री राम का भव्य स्वागत कर पूजन अर्चन किया उसके पश्चात

संत सिंगाजी के मंदिर में भजन कीर्तन का दौर बुधवार रात्रि शाम 7:00 बजे से भजन संध्या का दौर प्रारंभ हुआ जिसमें जिले भर से एक दर्जन अधिक मंडलियों ने बढ़-चढ़कर भजन प्रस्तुत किया यहां पर दर्शकों द्वारा अच्छे भजन कीर्तन प्रस्तुत करने वालों को उपहार स्वरूप राशि भेंट की भजन कीर्तन का दौर बुधवार रात्रि से गुरुवार दोपहर तक आयोजित किया गया उसके पश्चात मंदिर पुजारी जगन्नाथ यादव द्वारा बाहर से आई हुई भजन मंडलियों के चाय नाश्ते से

लेकर भोजन प्रसादी की व्यवस्था की भजन कीर्तन का समापन होने के पश्चात यहां पर भव्य भंडारे का आयोजन भी मंदिर पुजारी के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें गांव सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की