बालिका गृह बैतूल की बालिकाओं को मठारदेव मेंले के साथ अन्य स्थलों का भ्रमण

बालिका गृह बैतूल की बालिकाओं को मठारदेव मेंले के साथ अन्य स्थलों का भ्रमण

ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आज दिनांक 22/ 1/ 2025 को बालिका गृह बैतूल की बालिकाओं बालिकाओं को अधीक्षिका एवं काउंसलर की उपस्थिति में जैविक फार्म हाउस का भ्रमण तत् पश्चात स्वाधार गृह मैं बालिकाओं को कपड़े वितरित किए गए इस सुनहरे समय श्री राम भगवान जन्मभूमि की वर्षगांठ पर बालिका गृह शक्ति सदन की सभी बालिकाओं महिलाएं एवं ग्राम भारती का स्टाफ

उपस्थित रहा। इसी अवसर पर आज संस्था प्रमुख का जन्मदिन होने से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा फार्म हाउस शक्ति सदन का भ्रमण कर ,अत्यधिक प्रसन्नता जाहिर की उनके द्वारा कहा गया कि आज तक हम कहीं घूमने नहीं गए आज पहली बार हमें खेत देखने को मिला और वहां पर सब्जी एवं फल लगते हुए देखें एवं खाए और तोड़े। और मम्मी के जन्मदिन पर केक मिठाई खाना एवं गिफ्ट भी हमें मिली यह बहुत अच्छा लग रहा है। शक्ति सदन के कार्यक्रम के पश्चात बालिका गृह के अधीक्षिका एवं काउंसलर द्वारा बच्चों को मेला साई मंदिर घूमने ले गया। शक्ति सदन एवं बालिका गृह पंजीकृत बच्चे एक दूसरे से मिलकर अत्यधिक प्रसन्न हुए। बालिका गृह के लिए महिला एवं बाल विकास जिलाधिकारी श्रीमान गौतम अधिकारी सर का विशेष सहयोग एवं बच्चों स्नेह एवं आशीर्वाद मिलता है संस्था तेरे दिल से सर के लिए आभारी है। संस्था प्रमुख द्वारा सभी को बहुत-बहुत आशीर्वाद एवं स्नेह मिला।