21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है- *जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह*

*
*मोटे अनाज उत्पादित किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये की दी जायेगी प्रोत्साहन राशि*
——-
*मंत्री डॉ. शाह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खण्डवा में किया योगाभ्यास*
खण्डवा 21 जून, 2024 – जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हॉली स्प्रिट कॉन्वेट स्कूल खण्डवा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस वर्ष योग दिवस पर ‘‘योग स्वयं और समाज के लिए‘‘ थीम निर्धारित की गई हैं। इस दौरान खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, अपर कलेक्टर श्री के. आर. बड़ोले, जिला पंचायत के मुख्य

कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी, संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक पाण्डे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, समाजसेवी संस्था, स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सुना एवं देखा। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुनः प्रतिस्थापित करने में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में योग को पुर्न स्थापित करने का श्रेय अगर किसी को दे तो वह है आचार्य बालकृष्ण एवं बाबा रामदेव। उन्होंने कहा कि 5 हजार वर्षों पूर्व से योग को लेकर हिन्दुस्तान में काम हो रहा है। धर्म, समाज, शरीर, मन, बुद्धि, आध्यात्म, संस्कृति और संस्कार ये हिस्दुस्तान की पहचान थी, क्यों कि हमारे पास ऐसे महापुरूष थे, यौगिक शक्तियां थी।

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि शारीरिक दक्षता के लिए जहां योग की जरूरत है वहीं आहार भी आवश्यक है। इसलिए सरकार द्वारा कोदो-कुटकी सहित सभी प्रकार के मोटे अनाज अर्थात श्रीअन्न के उत्पादन को प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भारतीय आहार शैली के मोटे अनाज को फिर से लोकप्रिय बनाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किया गया है। उन्होंने सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।