मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का लिया निर्णय
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया गया है, गेहूं के एमएसपी 2 हजार 275 के साथ यह बोनस दिया जाएगा। यह फैसला आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इसके अलावा, सरकार ने प्रदेश के समस्त जिला अस्पतालों में एक नि:शुल्क शव वाहन की व्यवस्था करने के लिए पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री
कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी,उन्होंने बताया कि देश का पहला डीप टेक रिसर्च डिस्कवरी कैंपस उज्जैन में स्थापित किया जा रहा है, इसके लिए 237 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत बैगा, भारिया और सहारिया जनजाति के लोगों के घरों पर बिजली पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह, नए बन रहे मेडिकल कॉलेजों, विशेषकर नीमच, मंदसौर, श्योपुर और सिंगरौली के मेडिकल कॉलेजों में उपकरणों के लिए लगभग 12 सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
Comments are closed.