हरदा में आज एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कई घरों में आग लगी
मध्य प्रदेश के हरदा में आज एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कई घरों में आग लग गई। यह फैक्ट्री बैरागढ़ गांव के मगरधा रोड पर अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। इस घटना में 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि 50 से ज्यादा लोग अब तक घायल हुए हैं। दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने आसपास के घरों को खाली करा लिया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, पुलिस महानिदेशक होम गार्ड अरविंद कुमार और अतिरिक्त मुख्य सचिव-एसीएस अजीत केसरी को हेलीकॉप्टर से जाने का निर्देश दिये।
भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेजों और एम्स भोपाल की बर्न यूनिटों को भी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये गये। हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने बताया कि बैरागढ़ गांव क्षेत्र के मगरधा रोड स्थित फैक्ट्री में आज सुबह जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरा इलाका काले धुएं से भर गया।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हरदा, बैतूल, खंडवा और नर्मदापुरम से एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ Dr Mohan Yadav ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में आपात बैठक ली, अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है। भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और aiims भोपाल में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। नर्मदापुरम में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है।
➡️ बैठक में बताया गया कि हरदा में नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं, तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर स बैतूल, नर्मदपूरम भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं।
➡️ मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, ACS श्री अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। NDRF, SDRF की टीमों को भेजा जा रहा है।
➡️ बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिन नगरी प्रशासन एवं विकास श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राघवेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लिया है।
उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, ACS श्री अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं।
#NDRF, #SDRF की टीमों तथा आस-पास के शहरों से फायर ब्रिगेड की दमकलों तथा एंबुलेंस को भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार हमारी पहली प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में आपात बैठक कर घटना की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं, इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है। भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है।
बैठक में बताया गया कि हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एंबुलेंस मौजूद हैं तथा 50 एंबुलेंस और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर स बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, ACS श्री अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। NDRF, SDRF की टीमों को भी भेजा जा रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिन नगरी प्रशासन एवं विकास श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राघवेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।







