खंडवा :- मेहनत की कमाई का पैसा कभी भी बेकार नहीं जाता एक एक रुपिया जोड़कर व्यक्ति अपने सुख दुःख के लिए पूजी जमा करता है। ताकि बहुत ही जरूरी काम पड़ने पर उसका लाभ लिया जा सके।यह बात जितेन्द्र भालसे ने कहते हुए बताया कि ग्राम नहाल्दा के निवासी मीना जितेंद्र भालसे जिनका बैंक अकाउंट खंडवा की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दस वर्ष से है। गलती से 2 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मीना भालसे के अकाउंट में 25000पच्चीस हजार रूपए डिपोजिट कर दिए किंतु इस की जानकारी उन्हें नहीं थी जब मैनेजर ने बैंक बुलाया तो पता चला कि उनकी गलती से आपके अकाउंट में पैसे जमा हो गया है।और उसमे सेल्फ
डिपोजिट बता रहा क्या अपने कोई 2 तारीक को पैसे जमा किया मीना भालसे ने मना कर दिया और 25000 उसी समय बैंक को वापस कर दिए एस बी आई बैंक मैनेजर शफात अहमद
अनामिका लाखोले मैनेजर ,नरेंद्र कातोरे आदि बैंक अधिकारियों ने इस ईमानदार महिला की प्रसंशा कर कहा कि आज भी इंसानियत जिंदा है। एवं आभार व्यक्त किया।







