बड़ी खबर : 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से

अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिये हैं। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को मध्य प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूल, विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य स्टॉफ को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने की सुविधा के लिए यह घोषणा की है।